फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bhadai Amavasya fair begins, devotees reach Dharamnagar

Chitrakoot News: भदई अमावस्या मेला शुरू, धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 22 Aug 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhadai Amavasya fair begins, devotees reach Dharamnagar
फोटो 16 सीकेटीपी-13- परिचय- अमावस्या मेले में पैदल ही पहुंचने लगे श्रद्धालु  ।
चित्रकूट। पांच दिवसीय भदई अमावस्या मेला गुरुवार से शुरू हो गया। श्रद्धालु विभिन्न साधनों के साथ ही पैदल भी धर्मनगरी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। इससे रामघाट सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं को जमावड़ा है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को एक घंटे से अधिक बारिश होने से कुछ स्थानों पर जलभराव व कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भदई अमावस्या मेला 21 अगस्त से शुरू हो गया। मुख्य स्नान शनिवार को है। संभावना जताई जा रही कि इस दिन 20 लाख से अधिक श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचेंगे। यह मेला पांच दिन चलता है।
विज्ञापन

हमीरपुर के श्रद्धालु रमन राजपूत ने बताया कि वह सपरिवार दर्शन करने आते हैं। इस अमावस्या पर कामदगिरि की परिक्रमा लगाने से संकट कट जाते हैं। लखनऊ के राजीपुरम मोहल्ले के रमन कुमार दीक्षित ने बताया कि वह भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए आए हैं। शनिवार को अमावस्या के दिन मंदाकिनी नदी में स्नान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उदया तिथि के अनुसार शनिवार को मनाई जाएगी अमावस्या

चित्रकूट। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास व भागवत पीठ के संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि भाद्रपाद अमावस्या 22 अगस्त की सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरु होकर 23 अगस्त की सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार अमावस्या 23 अगस्त को है। यह शनिवार को पड़ रही है, इसलिए इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इससे परिवार का कल्याण हो जाता है। भगवान विष्णु के अवतार के रूप में श्रीराम का अवतार हुआ था। श्रीराम वनवास काल में चित्रकूट आए थे। यहां पर साढ़े 11 वर्ष से अधिक समय तक रहे।

मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ पुलिस बल तैनात
चित्रकूट। भदई अमावस्या मेले की व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी की सीमा में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल तैनात किया गया है। रामायण मेला परिसर में डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरूण कुमार सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन जवानों की जहां ड्यूटी लगाई जाएं वहीं पर तैनात रहें। सतना डीएम सतीश कुमार एस व एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। यूपी व एमपी क्षेत्र में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। मझगवां के एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।

फोटो 16 सीकेटीपी-13- परिचय- अमावस्या मेले में पैदल ही पहुंचने लगे श्रद्धालु  ।

फोटो 16 सीकेटीपी-13- परिचय- अमावस्या मेले में पैदल ही पहुंचने लगे श्रद्धालु  ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed