फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Became the property of a person 's panchayats

एक व्यक्ति की संपत्ति बन गईं हैं पंचायतें

Thu, 01 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 01 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Became the property of a person 's panchayats

गायत्री शक्तिपीठ में हुई गोष्ठी में पंचायती राज

विज्ञापन
व्यवस्था पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता नेहरू युवा केंद्र के पूर्व निदेशक चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि तीसरी सरकार के रूप में 73वां संविधान संशोधन कर पंचायती राज की व्यवस्था की गई थी। दुर्भाग्य की बात है कि पंचायतें केवल एक व्यक्ति सरपंच या प्रधान की व्यक्तिगत संपत्ति बनकर रह गईं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सशक्त और समर्थ बनाने की दिशा में महात्मा गांधी के चिंतन और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर संविधान में इसे नीति निर्देशक तत्व के रूप में शामिल किया गया था। बाद में इसने पंचायती राज का रूप ले लिया।

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि आज पंच या पार्षद को यही नहीं पता होता कि उसका अधिकार क्या है, वह केवल चयनित होकर हस्ताक्षर का कार्य करता है। ग्रामसभा की बैठक महज खानापूरी होती है। सारे निर्णय सरपंच या प्रधान द्वारा लिए जाते हैं। इसके लिए जनजागरण आवश्यक है।

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी का कहना था कि सरकार के विकास की अधिकांश योजनाएं पंचायतों के माध्यम से चलाना संवैधानिक बाध्यता है, पर पंचायतों की वर्तमान दशा देखकर दुख होता है। जब तक गांव की जनता एवं पंचों को अपना अधिकार और कर्तव्य पता नहीं होगा, साथ ही संकल्प, शक्ति, संघर्ष नहीं होगा, विकास नहीं होगा।

वरिष्ठ समाजसेवी कुं. भालेंदु सिंह ने कहा कि हमारा संविधान कई देशों के संविधान का संग्रह है। उन देशों की परिस्थितियां एवं संस्कृतियों के अनुकूल उनके कानून थे। हमारे देश का कानून भी हमारी संस्कृति एवं परिस्थिति के अनुकूल होना चाहिए। ऐसे कानून बनने चाहिए, जिसमें नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल सके।

अरविंद सिंह ने शिक्षा द्वारा युवाओं को नेतृत्व प्राप्त करने की क्षमता का विकास करने की सलाह दी। सेवाग्राम वर्धा के डा. उदयराज ने गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने की जरूरत बताई। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, आर ए अग्रवाल, केके त्रिपाठी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed