फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Beaten to death for writing 'Singh', two injured

Chitrakoot News: सिंह लिखने पर पीट-पीटकर हत्या, दो घायल

Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Beaten to death for writing 'Singh', two injured
पत्नी और आठ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। नाम के साथ ‘सिंह’ लिखना जानलेवा बन गया। मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पीप रोड पर बुधवार देर शाम हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। 52 वर्षीय शिरोमणि आरख की तीन लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर पीआरवी उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शिरोमणि आरख के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अपने नाम के साथ ‘सिंह’ जोड़ते थे। इसी बात को लेकर गांव के ही छोटू पांडेय समेत तीन लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया।घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज मऊ सीएचसी में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। मऊ थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी शिव कुमारिया और आठ बच्चों का बेसहारा परिवार छोड़ गए हैं। पांच बेटियां और तीन बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा है, हर आंख नम है। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मोहम्मद यामीन के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed