फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bdi strategy built around moon

भदई अमावस्या को लेकर बनी रणनीति

Fri, 11 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 11 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bdi strategy built around moon

भदई अमावस्या को डीएम नीलम अहलावत ने शुक्रवार को

विज्ञापन
राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे पूरी सतर्कता बरतें। भीड़ बढ़ने पर बेड़ी पुलिया में ही वाहन रोक दें। डीएम और एसपी ने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि भदई अमावस्या का मेला 14 सितंबर तक चलेगा। 13 को प्रमुख पर्व है, इसी दिन लेखपाल भर्ती परीक्षा भी है। इसमें लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है। मेले में भी लाखों श्रद्धालु आएंगे, ऐसे में अफसरों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें। कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा मिले तो तुरंत चालान किया जाए। रामघाट में भीड़ बढ़ने पर बेड़ी पुलिया में ही दोपहिया, तिपहिया वाहन रोक दिए जाएं। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर पशु मालिकों को नोटिस देने और रास्ते की दुकानों को हटवाने के निर्देश दिए। जलेबी वाली गली में विशेष सतर्कता रखने की हिदायत दी।

अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपने साथ रस्सी और टार्च रखें। साथ ही सीताकुंड में बेरीकेडिंग कराई जाए। अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि कोई पानी सड़क पर न बहाए। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed