फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Basti affected by broken canal water

टूटी नहर के पानी से बस्ती प्रभावित

Thu, 12 Aug 2021 05:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Basti affected by broken canal water
फोटो-1- घरों में घुसा टूटी नहर का पानी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। विकास खंड क्षेत्र के लालता रोड के किनारे नहर की पटरी टूट गई। इससे नहर के पास बसी बस्ती के घरों में पानी भर गया। पानी भर से घरों को छोड़कर यहां के निवासी दूसरी बस्ती में चले गये है। पानी भर जाने से घरों में रखी गृहस्थी भी नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र के गुंता बांध से निकली नहर से कई गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। बुधवार को ददरी ग्राम पंचायत स्थित लालता रोड के किनारे स्थित नहर की पटरी टूट गई। बरसात के कारण नहर में पानी भरा था। जो पास में बनी बस्ती में घुस गया।
विज्ञापन

कच्चे घरों में पानी भर जाने से यहां के निवासी अपने-अपने घर छोड़कर पास की बस्ती में चले गये है। निकलने के लिए रास्ता भी नहीं बचा। बस्ती निवासी सुनीता, रेखा, कल्पना, महेश, सोनू आदि ने बताया नहर का पानी बस्ती में इतना अधिक भर गया है कि रहना भी मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में घर छोड़कर रहना पड़ता है। यदि कुछ दिन बस्ती में पानी भरा रहा तो कच्चे घर भी गिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed