फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bargarh BJP staging a sit in front of the police station

बरगढ़ थाने के सामने धरने पर बैठे भाजपाई

Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bargarh BJP staging a sit in front of the police station
बरगढ़ में थाने के एसओ को ज्ञापन देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने बुधवार को बरगढ़ थाने के सामने धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था पर नियंत्रण न रख पाने का आरोप लगाया। धरने में जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तमाम समस्याएं हैं। किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं, उन्हें बीमा क्लेम व मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन


माफिया पूरे क्षेत्र में करोड़ोें की जमीन हड़प रहे हैं और सपाई उन्हें बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम प्रभारी पुष्पा मिश्रा ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि आरोपियों को पुलिस संरक्षण देती है। हरिकेश बहादुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता। जिले के तमाम सपाई करोड़ों की जमीन हड़प रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष संत शरण को सौंपा। इस मौके  पर नवलकिशोर मिश्र, श्याम नारायण मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, पप्पू पाल, मौजीलाल, मनीष सिंह व विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed