{"_id":"617ade2454031f10fd36a2cd","slug":"banks-connect-with-employment-by-giving-loans-to-people-dm-chitrakoot-news-knp66096139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मुहैया करा लोगों को रोजगार से जोड़े बैंक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मुहैया करा लोगों को रोजगार से जोड़े बैंक: डीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। बैंकों के वृहद ग्राहक संवर्द्धन अभियान का दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा सभी बैंकें ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऋण मुहैया कराकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास करें।
महाप्रबंधक इंडियन बैंक कारपोरेट कार्यालय चेन्नई केएस सुधाकर राव ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन योजनाओं का लाभ अब बैंकों के माध्यम से लें। कहा कि कोविड-19 के कारण ग्राहकों को आर्थिक क्षति हुई। जिसके कारण वह अपना व्यवसाय ठीक ढंग से नहीं चला पाए। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं से ग्राहकों को जोड़कर लाभान्वित कराएं।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक इंडियन बैंक प्रयागराज विनय कुमार सिंह ने कहा कि ऋण वित्तीय समावेशन बैंकिंग पूर्णता यह तीन बातें बैंकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैंकों से कहा कि किसी भी ग्राहक की जरूरत को पहचाने। उप महाप्रबंधक इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय प्रयागराज पीके राय ने कहा कि ग्राहकों को किस तरह से लाभ दिलाए उसी आधार पर बैंक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यवर्त बैंक चित्रकूट ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद में 41 शाखाएं संचालित है। जिसमें लगभग 7 करोड़ लोन दिया गया है। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक आशुतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। मेगा कैंप में 1542 लोगों के मध्य 34 करोड़ 68 लाख रुपए का वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किया। संचालन इंडियन बैंक के विशंभर नाथ ने किया।