फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Banda officers stop commuters

बांदा आने-जाने वाले अफसरों को रोकें

Tue, 30 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 30 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Banda officers stop commuters

मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह ने कई विकास खंडों के चयनित ग्रामों में

विज्ञापन
शौचालयों का काम अधूरा होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा है कि वे एडीओ पंचायत को चार्जशीट बनाकर भेजें और संबंधित गांवों के प्रधानों को नोटिस जारी करें।

उन्होंने बांदा आने-जाने वाले अधिकारियों की मुख्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति तय करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी डा. हरिसहाय सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2013-14 में चयनित 22 डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में शौचालय का लक्ष्य 2792 के मुकाबले 2752 की आईडी जारी कर दी गई है, जिसमें से 2465 का निर्माण पूरा हो चुका है। 

वर्ष 2014-15 में भी 22 समग्र गांवों में शौचालय का लक्ष्य 2280 रखा है, जिसमें 764 का निर्माण पूरा हो गया है।  निर्मल भारत अभियान को अब स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रूप में पुनर्गठित किया गया है। 2280 के सापेक्ष 1665 के लिए धनराशि मिल चुकी है।

शौचालय में नौ हजार केंद्रांश और तीन हजार रुपए का राज्यांश होता है। मुख्य विकास अधिकारी ने 2013-14 स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति समीक्षा में पाया कि कई विकास खंडों के चयनित समग्र गांवों में शौचालयों का काम पूरा नहीं है।

इस पर नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह उनकी तरफ से एडीओ पंचायत को चार्जशीट बनाकर भेजें और संबंधित गांवों के प्रधानों को नोटिस भी जारी करें।

कहा कि बांदा आवाजाही करने वाले अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य कराएं। जहां जहां आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में शौचालय ठीक नहीं हैं उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed