फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ballast laden dumper overturns on two cars, seven injured

गिट्टी लदा डंपर दो कारों पर पलटा, सात घायल

Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ballast laden dumper overturns on two cars, seven injured
हाईवे पर गिटटी लदे डंपर के कार पर गिरने के बाद कार में फंसे यात्री। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत खोह रेलवे क्रॉसिंग के पास गिट्टी लदा डंपर नजदीक से गुजर रहीं दो कारों पर पलट गया। जिससे दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। जेसीबी की मदद से गिट्टी हटाकर कार के अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान डीएम व एसपी ने मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को भरतकूप से गिट्टी लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा एक डंपर का टायर खोह रेलवे क्रासिंग के पास पंक्चर हो गया। चालक डंपर को सड़क किनारे खड़ा कर फंक्चर बनवा रहा था। तभी रेलवे क्रॉसिंग बंद हो गई। दो ट्रेनों के गुजरने के बाद क्रॉसिंग खुलते ही वाहन निकलने लगे। इसी बीच डंपर असंतुलित होकर गिरने लगा। डंपर चालक ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह बगल से गुजर रहीं दो कारों पर पलट गया।
विज्ञापन

क्रॉसिंग में फंसे डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी धवल जायसवाल ने हादसा देख तत्काल मदद शुरू करा दी। नजदीक ओवरब्रिज में लगी जेसीबी को मंगाकर गिट्टी हटाई गई। कार के कई हिस्सों को काटकर अंदर फंसे प्रयागराज निवासी अनूप कुमार (23), सूरज सिंह (23), तनु सिंह (24), सौरभ सिंह (25), राहुल सिंह (22), अनुपम कुमार (16) व संतोष कुमार(28) को बाहर निकाला गया। अनुपम व सूरज को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के गंभीर चोटें नहीं हैं। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी की मदद से बचीं जानें..
चित्रकूट। हादसे के दौरान लोगों में चर्चा रही कि डीएम व एसपी का काफिला मौके पर न होता तो राहत कार्य प्रभावित हो सकता है। जल्दबाजी में फंसे लोगों की जान भी जा सकती है। लेकिन दोनों अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। वहीं डीएम ने मदद करने वाले लोगों की सराहना की है।

  हाईवे पर गिटटी लदे डंपर के कार पर गिरने के बाद कार में फंसे यात्रियों को निकालते स्थानीय लोग व पु?

हाईवे पर गिटटी लदे डंपर के कार पर गिरने के बाद कार में फंसे यात्रियों को निकालते स्थानीय लोग व पु?- फोटो : CHITRAKOOT

  हाईवे पर कार पर गिरा गिटटी लदा डंपर, जिससे कार का पिछला हिस्सा दब गया और गिटटी बिखर गई । संवाद

हाईवे पर कार पर गिरा गिटटी लदा डंपर, जिससे कार का पिछला हिस्सा दब गया और गिटटी बिखर गई । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed