फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Babbu left the SP as a BJP member, became a member of the State Working Committee

सपा छोड़ भाजपाई हुए बब्बू, बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Babbu left the SP as a BJP member, became a member of the State Working Committee
सपा से एमएलसी पद के दावेदार रहे आंनद उर्फ बब्बू त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत क? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी से एमएलसी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चित्रकूट निवासी आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी अब भाजपाई हो गए हैं। हाल ही में सपा से नामांकन करने के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया जिससे भाजपा के जितेंद्र सिंह निर्विरोध एमएलसी बन गए थे। भाजपा ने सपा से आए बब्बू को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। शुक्रवार को जब लखनऊ से बब्बू त्रिपाठी चित्रकूट पहुंचे तो भाजपाइयों ने फूलमालाओं से लाद दिया। खुद बब्बू ने कहा कि वह पुराने भाजपाई हैं। उन्होंने घर वापसी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक होटल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने आनंद उर्फ बब्बू को भाजपाइयों ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता ने उन्हें फूल माला पहनाया। इन भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे यूपी मेें सीएम योगी के नेतृत्व में बेहतर काम हो रहा है।
विज्ञापन

एमएलसी पद पर पार्टी की निर्विरोध विजय पर खुशी जताई और कहा कि बब्बू त्रिपाठी पर सपा ने ही दबाव बनाया था। खुद बब्बू ने कहा कि वह सपा में नहीं थे और लगातार भाजपा में हैं। उन्हें जबरन सपा ने दबाव में बुलाकर टिकट दिया था। इसीलिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापस लिया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जगदीश गौतम, पंकज अग्रवाल, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed