फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   awedh sarab banae walo ke yaha chhpa

अवैध शराब बनाने वालों के यहां छापेमारी

Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
awedh sarab banae walo ke yaha chhpa
मानिकपुर/राजापुर/खोही(चित्रकूट)। जिलेभर में अवैध शराब बनाने वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने छापा मारा। मानिकपुर क्षेत्र में शराब बनाने वाले स्थानों पर कई लोगों को रंगेहाथ शराब बनाते पकड़ा गया। शराब बनाने के कई उपकरण व शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी पुलिस ने बेड़ी पुलिया तिराहा से कमलेश साहू निवासी खोही, संतोष कुमार निवासी ग्राम बीरा, रघुवीर निवासी खोही को देसी शराब के साथ पकड़ा है। शिवरामपुर पुलिस ने पिंकी पटेल निवासी खुटहा, मानिकपुर पुलिस ने ग्राम भोठीपुरवा से राजू कोल निवासी भोठीपुरवा मजरा निहीं को शराब के साथ पकड़ा। ग्राम ऊंचाडीह से रमेश कोल निवासी नई बस्ती चमरौहा, ग्राम बगदरी से पूरन यादव निवासी भोठीपुरवा, पप्पू कोल निवासी बगदरी को शराब के साथ पकड़ा है। बहिलपुरवा पुलिस ने गिरधार बाबा तिराहा से ठाकुर प्रसाद निवासी बड़ी मड़ैय्यन, मारकुंडी पुलिस ने राकेश कुमार यादव, मानिकपुर थाना पुलिस ने अर्जुन कोल निवासी जवाहर नगर, भाटा पुरवा से छेदीलाल को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

शराब समेत पकड़ा
पहाड़ी। पुलिस नेग्राम रघुवंशीपुर से जागेश्वर वर्मा, रामराज निवासी महाराजपुर भैरमपुरवा, नंदकिशोर निषाद निवासी अरछा बरेठी को शराब समेत पकड़ा है। मऊ थाना पुलिस ने प्रीती देवी निवासी बम्बुरी, राजापुर पुलिस ने ग्राम चिल्ली से मिर्ची देवी, रामसिया निषाद निवासीगण चिल्लीराकस को कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। बरगढ़ थाना पुलिस ने राकेश कुमार कोल को, भरतकूप पुलिस ने फूल सिंह निवासी बीहर मजरा पहरा को, कल्लूराम यादव निवासी गोड़ा को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed