{"_id":"6238bd2c7976be4d714bf6c5","slug":"awakened-administration-report-written-on-10-accused-chitrakoot-news-knp6867387127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा प्रशासन, 10 आरोपियों पर लिखी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा प्रशासन, 10 आरोपियों पर लिखी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। खुदकुशी के लिए पानी टंकी पर चढ़े परिवार की सुनवाई के लिए आखिरकार प्रशासन जग गया। परिवार के मुखिया से तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी परिवार के 10 लोगों के खिलाफ धमकी देने, मारपीट करने, कब्जा करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
बता दें कि रविवार को परेशान परिवार खुदकुशी के लिए 40 मीटर ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया था। कहीं भी सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए टंकी से कूदकर जान दे देने की बात कही थी।
बहुत समझाने के बाद परिवार को टंकी से उतारा जा सका था। सोमवार को रैपुरा थाने में लौरी गांव निवासी नरेंद्र सिंह पटेल ने तहरीर दी। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उनके परिवार के ही राजेश सिंह उर्फ पहलवान समेत घर के 10 सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि इसके पूर्व पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
उनका आरोपी पक्ष के साथ कुछ अतिक्रमण और खेत में मवेशी से फसल चराने का विवाद चल रहा था। इस विवाद को ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह की मौजूदगी में पंचायत कर निस्तारित भी कराया गया था।
उधर, पीड़ित परिवार की घटना के दूसरे दिन सभी गतिविधियां सामान्य रहीं। गांव में दो पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीम ने एक बार दोपहर को गांव में गश्त भी की। अतिक्रमण मामले का निस्तारण रविवार को ही हो गया था।
सोमवार को नापजोख के अनुसार दोनों पक्ष से अपने हिस्से में बैरीकेडिंग कराने को कहा गया। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों ने बातचीत में बताया कि एक बड़ी घटना होने से बच गई।