फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Avinash alias Lalli will be the candidate of Apna Dal S

अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली अपना दल के प्रत्याशई

Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Avinash alias Lalli will be the candidate of Apna Dal S
चित्रकूट/मऊ। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 237-मानिकपुर विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन ने अपना दल (एस) के खाते में कौशांबी जिला निवासी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली को प्रत्याशी घोषित किया है। बडे़ बालू, क्रशर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी अविनाश चंद्र पूर्व भाजपा सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के भतीजे हैं। इसे लेकर जिले के सियासी गलियारे में नया मोड़ भी आया है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा गठबंधन से टिकट के दावेदारों में यह नाम सामने नहीं आया था। शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा के बाद मऊ व आसपास कस्बे में समर्थकों में खुशी का माहौल है। उधर, अविनाश चंद्र ने कहा कि उनका मऊ में भी पुराना आवास है। वह करीब सालभर से बतौर कार्यकर्ता अपना दल (एस) से काम कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने कभी भी सपा से टिकट नहीं मांगा, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसी अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन

उधर, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रामसिया ने बताया कि अविनाश चंद्र पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी हैं। उनका कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट में बालू, क्रशर व ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। मऊ में इंटर कालेज भी संचालित है। वह खुद ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे व्यापार संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed