फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   avaidh sharaab ke khilaaph pulis ne chalaaya abhiyaan

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Sat, 02 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
avaidh sharaab ke khilaaph pulis ne chalaaya abhiyaan
मानिकपुर/बरगढ़/राजापुर। एसपी अंकित मित्तल के निर्देश पर शनिवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में नए साल पर अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 55 लीटर कच्ची व 67 र्क्वाटर देशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाने के एसआई दुर्गेश कुमार ने शनिवार को टीम के साथ गोड़ा मोड़ से लवकुश पुत्र चुन्नूलाल निवासी बरूई रूकमा बुजुर्ग को पांच लीटर कच्ची शराब, बरगढ़ थाने के एसआई राम सिंह ने पतेरी तिराहे से अजय कुमार उर्फ कल्लू साहू पुत्र केशव लाल निवासी खोहर को 20 क्वार्टर देशी शराब, मानिकपुर थाने के एसआई रज्जन राव ने कल्याण केंद्र चौराहे से सुशील पाठक पुत्र शिवशरण निवासी इंद्रानगर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

सरैया चौकी के एसआई ज्ञानेंद्र कुमार ने हनुआ मोड़ से चंद्रभान पुत्र रामकृपाल निवासी गड़रियनपुरवा हनुआ को 22 क्वार्टर देशी शराब व मारकुंडी थाने के एसआई विवेकानंद दुबे ने कस्बे से विजय आरख पुत्र शिवप्रसाद निवासी इटवा डुडैला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रैपुरा थाने के एसआई असलम खां ने सखी ढ़ाबा के पास से दुर्गेश उर्फ बिलउहा पुत्र नत्थू रैदास निवासी अरवारा को 25 क्वार्टर देशी शराब, पहाडी थाने के एसआई प्रभूनाथ यादव ने नादिन चौराहे से रज्जू यादव पुत्र तुइयां निवासी पहाड़ी को 10 लीटर कच्ची शराब और राजापुर थाने के एसआई अर्पित पांडेय ने बरूआ मोड़ तिराहे से आर्यन उर्फ छोटू पुत्र कामता प्रसाद को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

साथ ही एसआई कन्हैयालाल पांडेय ने प्राइमरी स्कूल राजापुर से सुरेश वर्मा पुत्र कोदूराम वर्मा निवासी माधवगंज को 10 लीटर कच्ची शराब और मारकुंडी थाने के एसआई सलाउद्दीन ने सीताराम उर्फ बोदल निवासी टिकरिया कोलान को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed