{"_id":"5be9c05fbdec22699d5ad753","slug":"attack-on-former-district-head-of-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला
एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
neta
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हमले की एक घटना में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह घायल हो गए। उन्होंने पूर्व में अपने साथ हुई लूट के आरोपियों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना रविवार रात की है। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह के मुताबिक सदर रोड पर उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह भाई विजय सिंह के साथ शोभासिंह का पुरवा में प्रधान के घर तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। पहले से सड़क पर मौजूद लोगों ने बाइक रुकवा कर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कृष्णराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रेहुंटिया निवासी अंकुर, उसका पिता लल्लू उर्फ भैरो, कसहाई रोड़ निवासी आदर्श कुमार व उसका पिता सुधीर सिंह, बाबूपुर पहाड़ी निवासी मणिशंकर पुत्र विजयकिशोर व सपहा निवासी अजीत पुत्र राजेंद्र के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। कृषणराज सिंह का कहना है कि उनके साथ एक नवंबर 2017 को लूट हुई थी। अंकुर व मणिशंकर ने ही उन्हें शहर के मंदाकिनी पुल के पार घेरकर मारापीटा था और 80 हजार रुपये लूट लिए थे। दोनों लूट के दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर जान से मारने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरेापियों में से कुछ पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।
हाल जानने पहुंचे छात्र नेता व कांग्रेसी
चित्रकूट। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले की जानकारी होने पर सोमवार को सुबह से ही कई छात्र नेता व कांग्रेसी जिला अस्पताल हाल चाल जानने पहुंचे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।