फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ashoka's stature continued to grow amidst all the opposition

तमाम विरोध के बीच बढ़ता रहा अशोक का कद

Sun, 27 Jun 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ashoka's stature continued to grow amidst all the opposition
चित्रकूट/राजापुर। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध होने वाले राजापुर निवासी अशोक जाटव का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा। कई बार विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने अपना दायित्व निभाना नहीं छोड़ा शायद इसी का नतीजा ही था कि वह निर्विरोध अध्यक्ष बन रहे हैं। उनके राजनैतिक जीवन की यह उपलब्धि उनकी कार्यशैली से ही मिली है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने अनुशासन व पार्टी के कामों पर जोर दिया तो कई विरोधी बन गये जिससे उन्हें दोबारा अध्यक्ष न बनाने में कुछ विरोधी सफल हो गये। इसी दौरान उन्होंने राजापुर नगर पंचायत के चुनाव में अपनी मां बसंती जाटव को चेयरमैन के पद पर सफलता दिलाई। खुद इस पद का चुनाव लडे़ तो हार मिली। पार्टी हाईकमान उनके कार्यशैली से संतुष्ट रही और उन्हें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी गई। स्नातक चुनाव में उन्हें बुंदेलखंड प्रभारी बनाया गया। फिर उन्हें मुख्य कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बनाया गया। सूत्रों की मानें तो उन्हें एमएलसी भी बनने का मौका मिला लेकिन कुछ परिस्थितियों से यह नहीं हो सका। शायद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनना था इसीलिये वह पद नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध होने के बाद जब गृह नगर राजापुर पहुंचे तो समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत किया। उन्होंने संकटमोचन मंदिर व महाकवि तुलसीदास मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार के मंशानुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। सबसे पहले ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा और जिला पंचायत कार्यालय में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं होने पाएगा और कार्य दिवस पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed