फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Asha to end the hunger strike

आशा का अनशन खत्म

Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Asha to end the hunger strike

एएनएम के तबादले की मांग पूरा होने पर बुधवार को आशा

विज्ञापन
का धरना समाप्त हो गया। सीएमओ केडी द्विवेदी ने आशा को समझाया। साथ ही एएनएम कलपाती देवी का तबादला परदवां करने का आदेश दिया।

पटेल तिराहे पर आशा तीन दिन से अनशन पर थीं। इनको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वंदना पांडे ने कहा कि जिले में एएनएम लंबे अर्से से एक ही जगह कार्यरत हैं। ऐसे में ये आशा की बात नहीं सुनतीं। इनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए।

आरोप लगाया कि सरकार के महत्वपूर्ण कामों में सहयोग नहीं किया जा रहा। बताया कि उपकेंद्र हनुवा में तैनात एएनएम कलपाती देवी से जब आशा सुशीला, मुन्नी देवी ने कार्य में सहयोग का अनुरोध किया तो एएनएम, उसके पति और बेटे ने गालीगलौज की।

इसके अलावा मानदेय के संबंध में भी सुनवाई न किए जाने से भी आश में आक्रोश था। संघ की आडीटर सावित्री सिंह ने कहा कि आशा की समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष बुधिया ने दस हजार रुपये मानदेय की मांग की।

सरैंया की पुष्पा, हनुवा की मंजू मिश्रा, डाडी हाता की कमला सेन, गुरौला की सरिता देवी, देवकली की सुमन देवी ने अनशन में शिरकत की। अपराह्न लगभग दो बजे सीएमओ डा. केडी द्विवेदी अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।

उन्होंने कलपाती देवी का तबादला हनुवा से उपकेंद्र परदवां अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ करने के आदेश की प्रति अनशनकारियों को दी। आदेश में सीएमओ ने कहा है कि कलपाती देवी ने नई तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आशा ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed