फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   As soon as winter begins, Khadi shops become vibrant

Chitrakoot News: सर्दियां शुरू होते ही खादी दुकानों में दिखी रौनक

Sun, 16 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 16 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
As soon as winter begins, Khadi shops become vibrant
28 सीकेटीपी-9- परिचय- खादी की दुकान से कोटी व अन्य सामग्री खरीदते ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। वैसे तो हर मौसम में खादी कपड़ों की मांग रहती है लेकिन सर्दियां आते ही खादी के कपड़ों की मांग एकाएक बढ़ गई है। इससे लोगों ने ऊनी खादी के कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि खादी में भी कपड़ों की वैराइटियां तो हैं साथ ही जनवरी माह तक खादी के कपड़ों पर 25 फीसद छूट भी है। इससे खादी के कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शहर के शंकर बाजार, कसहाई रोड सहित अन्य स्थानों में खादी कपड़ों की दुकानें हैं। खादी की सदरी, कंबल, रजाई,मफलर आदि की बिक्री हो रही है। सर्दी के मौसम को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानों में माल का स्टाक कर लिया है। इन दुकानों में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक खादी के कपडे़ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्राहक रामप्रसाद, सूरज पटेल ने बताया कि आज भी खादी के कपडे़ पहनने का फैशन हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आज भी स्वेटर के स्थान में सदरी पहनते हैं। कई लोग तो खादी के कपडे़ के कुर्ता-पैजामा व शर्ट भी बनवाते हैं।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
खादी का कटिया कपड़ा जाडे़ गर्म, गर्मी रहता ठंडा
चित्रकूट। दुकानदार राहुल नायक ने बताया कि उनकी दुकान महोबा जिले के बेलाताल की एक संस्थान से संचालित होती है। खादी के कपड़े कई तरह के आते हैं। इसमें कटिया नाम का कपड़ा है, जो जाडे़ के समय गर्म रहता है। जबकि गर्मी के समय ठंडा रहता है। यह 1500 रुपये मीटर बिकता है। इसी तरह से मटका नाम के कपडे़ की भी खूब बिक्री होती है। यह 1200 मीटर मिलता है। इसे ग्राहक काफी पसंद करते हैं। सूती खादी का कपड़ा दो सौ रुपये से तीन सौ रुपये मीटर तक मिलता है। यह खादी का कपड़ा मध्यम वर्ग की पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed