फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arsh Khan Singles and Doubles Vasundhara's dominance

Chitrakoot News: अर्श खान सिंगल व डबल्स वसुंधरा का रहा दबदबा

Sun, 31 Aug 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 31 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Arsh Khan Singles and Doubles Vasundhara's dominance
फोटो 16 सीकेटीपी-5- परिचय-खेल सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ ​खिलाड़ी अमन अग्रवाल को पुरस्कार देते
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 बालक व 20 बालिकाओं ने अपने वर्ग में प्रतिभाग किया। विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


सिंगल ग्रुप के बालक वर्ग में अर्श खान को प्रथम, उत्कर्ष खरे को द्वितीय, अरविंद मोहन को तीसरा स्थान मिला। डबल ग्रुप में अर्श खान व उत्कर्ष को प्रथम, अरविंद मोहन व अंश सोनी को दूसरा, मोहित व शुभम को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में वसुंधरा ने प्रथम, अदिति सिंह गौतम को द्वितीय स्थान मिला। डबल ग्रुप में वसुंधरा व अदिति सिंह को पहला, श्रतंभरा व ज्योत्सना को दूसरा, पूनम व प्रज्ञा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

50 मीटर रेस में बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय व श्रतंभरा को तृतीय, 100 मी में रेशमा को प्रथम, आकांक्षा को द्वितीय, अदिति को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में 50 मी. में अशोक ने प्रथम, रामआधारी को द्वितीय, दीपक को तृतीय, 100 मी. में सचिन को पहला, बुद्धविलास को दूसरा, अनुराग पाल को तीसरा स्थान मिला। अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार सोनकर, श्याम सुंदर, अख्तर हुसैन, फिरोज अंसारी, अंगद सिंह, श्रीकेशन, हरी किशन, अरविंद मोहन, राजा मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed