फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anupriya Patel heard problems in Hanumanganj

हनुमानगंज में अनुप्रिया पटेल ने सुनीं समस्याएं

Sun, 01 Aug 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Patel heard problems in Hanumanganj
मऊ के खंडेहा अपनी ससुराल पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ग्रामीणों का अभिवादन किया। स? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मऊ। केंद्र सरकार में दोबारा मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार अपनी ससुराल पहुंची केंद्रीय कैबिनेट राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गांव की महिलाओं से समस्याओं की जानकारी ली। इसके पूर्व अपनी बीमार सास का हाल जानकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार की देर रात को प्रयागराज से सीधे मऊ खंडेहा पहुंची। अचानक उनके कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी नहीं मिल पाई। खंडेहा के हनुमानगंज अपनी ससुराल पहुंची तो आसपास के पुरवा की महिलाआें व ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने काफी देरतक गांव के बुजुर्गों से हाल चाल जाना। इसके बाद वह अपनी जेठानी/प्रधान पुष्पलता सिंह के साथ अपने घर पहुंची और बीमार सास कृष्णावती सिंह का हाल जाना। उनका आशीर्वाद लेकर लगभग 15 मिनट तक घर व परिवार के बारे में बातचीत की। जेठानी पुष्पलता के प्रधान बनने पर बधाई देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

लगभग 40 मिनट तक केंद्रीय राज्यमंत्री हनुमानगंज में रुकीं। इसके बाद वह कार द्वारा मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर अपना दल (एस) के बुंदेलखंड प्रभारी कालका प्रसाद, सह प्रभारी हरीशरण, जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह पटेल, संजय सिंह और वरिष्ठ कार्यकर्ता सौमित्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed