{"_id":"5f3abbf88ebc3e3cd51887e6","slug":"anna-maveshee-aur-bijalee-samasya-se-kisaan-pareshaan-chitrakutt-news-knp5772952174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी और बिजली समस्या से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी और बिजली समस्या से किसान परेशान
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/राजापुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने अन्ना प्रथा को लेकर मानिकपुर और राजापुर तहसील परिसर में पंचायत की। किसान नेताओं ने कहा कि अन्ना मवेशी और बिजली समस्या से किसान परेशान हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि अन्ना प्रथा को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
किसान नेताओं ने बीडीओ मानिकपुर और उपजिलाधिकारी राजापुर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याआें का निराकरण नहीं कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह ने कहा कि मानिकपुर के ग्राम कोटा कदैला के किसानों को अब तक ओलावृष्टि से नुकसान का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान कराया जाए। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि स्थायी और अस्थायी पशुबाड़ों को सुचारु रूप से संचालित कराया जाए। जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज समस्या गंभीर हो रही है। ग्रामीण इलाकों को छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रसिद्धपुर पहाड़ी के बीच केंद्र सरकार की ओर से डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिगृहीत की गई है। इसका भुगतान भू स्वामियों को मिल चुका है। जब तक यहां कोई काम नहीं हो रहा, जिला प्रशासन मवेशियों को चराने के लिए आदेश जारी करे। तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, भैया लाल, हनुमान पाल, राकेश, अजीत सिंह, रामकिशोर यादव, सुनीता देवी ,रज्जु यादव, शत्रुघ्न सिंह, विजय बहादुर सिंह, सह मीडिया प्रभारी अजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।