फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   anna cattle stopped the convoy of the union chief twice

जब हाईवे पर दो बार रूका काफिला

Tue, 06 Jul 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
anna cattle stopped the convoy of the union chief twice
चित्रकूट/खोही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के आठ दिवसीय चित्रकूट प्रवास कार्यक्रम को लेकर यूपी और एमपी के अधिकारी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जिस वाहन से संघ प्रमुख को स्टेशन से आरोग्यधाम तक जाना था उसकी बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉयड टीम ने जांच की। स्टेशन से लेकर आरोग्यधाम मार्ग के बीच में दो बार अन्ना मवेशियों के चलते संघ प्रमुख का काफिला रुका। दिनभर संघ प्रमुख सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहे आरोग्यधाम परिसर पुलिस छावनी में बदल गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। विशेष सुरक्षा कमांडों के साथ वह बाहर आये फिर एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ आरोग्यधाम की ओर रवाना हो गये। जैसे ही काफिला शहर के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अन्ना मवेशी सड़क पर आ गये जिससे उनका काफिला रुक गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर मवेशियों को हटाया इसके बाद सीतापुर के आगे जैसे ही प्रमोदवन के पास पहुंचे तो फिर अन्ना मवेशी के सड़क पर आने से काफिले को रोकना पड़ा। चिंतन बैठक स्थल के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यहां तक कि मंदाकिनी नदी के आरोग्यधाम घाट पर नहाने आने वालों को भी सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया। पूरा परिसर पुलिस छावनी बना रहा। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा की व्यवस्था का कई बार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलने का कार्यक्रम स्थगित
चित्रकूट/खोही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत को मंगलवार की दोपहर बाद प्रमोदवन स्थित श्री तुलसीपीठ आश्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलकर आशीर्वाद लेने आना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह स्थगित हो गया। जानकारों की मानें तो अब संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक जब होगी तो बैठक के दौरान जगद्गुरु वहां पहुंचेंगे और संभवत: उनका संबोधन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर मीडिया परेशान रही
चित्रकूट। आरएसएस की चिंतन बैठक को लेकर संघ प्रमुख के चित्रकूट आने के बाद से लेकर इससे जुड़ी जानकारियों को एकत्र करने के लिए यूपी-एमपी के जिले के मीडियाकर्मी दिनभर परेशान रहे। आरएसएस का कोई भी पदाधिकारी बैठक को लेकर कोई भी जानकारी देने से बचता रहा। यहां तक कि कुछ ने कहा कि मीडिया को दूर रखने के लिए ही कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed