{"_id":"6a0a1a0e1c75a1463f04802b","slug":"animals-suffering-from-heat-roaming-on-the-roads-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-131231-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गर्मी से बेहाल वन्यजीव, सड़कों पर घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गर्मी से बेहाल वन्यजीव, सड़कों पर घूम रहे
Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 55 चित्रकूट- सतना मार्ग के पावरकुआ स्थान के पास सड़क पर विचरण करता तेंदुआ ।
चित्रकूट। भीषण गर्मी के चलते वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर सड़कों और बस्तियों में आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार को चित्रकूट-सतना मार्ग पर पावर कुआं के पास सड़क पर एक तेंदुआ दिखा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
चित्रकूट-सतना मार्ग, उत्तर प्रदेश के रानीपुर टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होकर गुजरता है, विभिन्न वन्यजीवों जैसे तेंदुआ, हिरण, भालू और लकड़बग्घों का घर है। वर्तमान में बढ़ते तापमान के कारण इन जानवरों के लिए पीने के पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
मारकुंडी निवासी राजेश द्विवेदी और अमित सिंह ने बताया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगली जानवर पानी की तलाश में जंगलों से बाहर निकलते हैं। वे अक्सर गांवों के आसपास बने तालाबों और अन्य जल स्रोतों पर अपनी प्यास बुझाते हैं। चूंकि चित्रकूट-सतना मार्ग घने जंगल के बीच से होकर गुजरता है, इसलिए जानवरों का सड़कों को पार करना आम बात है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण जंगली जानवर पानी की तलाश में घूम रहे हैं और जंगल के आसपास की सड़कों को भी पार कर रहे हैं, जिसमें चित्रकूट-सतना मार्ग भी शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की सुरक्षा के लिए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।
रंजन सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी मझगवां