{"_id":"5de165d88ebc3e54be28bfaf","slug":"animal-chitrakutt-news-knp5289214144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांभर का शिकार, बंदूक साइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांभर का शिकार, बंदूक साइकिल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
----------फोटो नंबर- 13
सांभर का शिकार, बंदूक साइकिल बरामद
- भाग निकले दो शिकारी, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मप्र वन क्षेत्र में शिकारियों ने एक और सांभर का शिकार किया। इसके अलावा शिकारियों की एक बंदूक व साइकिल वन विभाग के अधिकारियों ने बरामद की है।
जिले के मारकुंडी थानाक्षेत्र से सटे मझगवां मप्र वन क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की सुबह एक सांभर मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार इसे शिकार किया गया होगा। मौका न मिलने से शिकारी इसे ले नहीं जा पाए। जानकारी मिलने पर मझगवंा एसडीएफओ जीआर सिंह पूरी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कई दिनों पुराना मृत सांभर है। इसकी मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद होगी। इसके अलावा वन क्षेत्र में शिकारियों की तलाश के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने धारकुंडी थानाक्षेत्र के अमिरित जंगल में दो संदिग्ध युवकों को देखा। एसडीएफओ ने बताया कि दोनों को रूकने को कहा गया तो वह भाग निकले। उनकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिले। इस दौरान जंगल में एक बंदूक व एक साइकिल बरामद हुई है। संभावना है कि यह बंदूक व साइकिल शिकारी ही प्रयोग करते हैं। जो शिकार करने आए थे। टीम को देखकर इसे छोड भाग निकले हैं। इसे धारकुंडी थाने में जमाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।