{"_id":"5787d9b44f1c1ba64e13e87d","slug":"angry-villagers-put-the-jam-from-police-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे जाम लगाए बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर स्कार्पियों व बाइक की भिड़ंत में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके दूसरे दिन समय से शव का पोस्टमार्टम न होने और मुआवजे की मांग को लेकर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाया। तब जाकर लोग हाईवे से हटे।
मालूम हो कि बुधवार शाम को बारात से लौट रहे रसिन निवासी कामता पुत्र शिवबालक व भतीजे शिवरामपुर निवासी जगप्रसाद पुत्र भूरा की बाइक शिवरामपुर के भांगा नाला मोड़ पर स्कार्पियो से भिड़ गई थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा। देर रात तक पोस्टमार्टम न होने और गुरुवार सुबह 11 बजे तक कोई सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीण हाईवे पर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद हाईवे पर जाम लगा दिया।
जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी वाहन मालिक को मौके पर बुलाने, मुआवजा दिलाने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम रजनीश मिश्रा ने सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण हाईवे से हटे। एसडीएम ने किसान दुर्घटना और पारिवारिक लाभ योजना से मदद दिलाने को कहा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।