फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry over getting pipeline and tank work incomplete

पाइपलाइन व टंकी का काम अधूरा मिलने पर नाराज

Sun, 22 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Angry over getting pipeline and tank work incomplete
फोटो-1- बैठक में निर्देश देते एडीएम सुनंदू सुधाकरण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना में चल रहे कामों की समीक्षा बैठक में सिलौटा व चांदा बांगर में निर्माण कार्य धीमा मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताई है। यहां पाइपलाइन व टंकी निर्माण का काम भी अधूरा मिला। उन्होंने अधिक श्रमिकों को लगाकर जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम (नमामि गंगे) एस सुधाकरण ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के काम की समीक्षा की। संस्थाओं के अधिकारियों व इंजीनियरों को बताया कि जल जीवन मिशन योजना को सितंबर तक पूरा करना है। अबतक जिले में यह काम 69 प्रतिशत पूरा हुआ है। एडीएम ने बताया कि रैपुरा पेयजल योजना की भौतिक प्रगति 73 प्रतिशत है लेकिन यहां इंटकवेल और पाइपलाइन का काम धीमा मिलने की सूचना पर संबधित इंजीनियरों को फटकार लगाई। इसके बाद वन विभाग, जल निगम, रेलवे व हाईवे विभाग की एनओसी की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिस पर जलनिगम के प्रभारी ध्रुव शुक्ला ने बताया कि एनओसी का आवेदन तो मिला है लेकिन कार्यदायी संस्थाओं ने फीस नहीं जमा की है। जुलाई माह तक बिजली के काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed