फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An old man died of vomiting and diarrhea, five children were admitted

Chitrakoot News: उल्टी दस्त से वृद्धा की मौत, पांच बच्चे भर्ती

Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
An old man died of vomiting and diarrhea, five children were admitted
अस्पताल में भर्ती मरीज।  - फोटो : संवाद
फोटो नंबर- 10- अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। भीषण गर्मी से बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को उल्टी-दस्त से वृद्ध महिला की मौत हो गई।
पांच दिन पहले हुई बारिश के बाद हर दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को गुड़िया, राखी, कमलेश, महेश, राजू सिंह सहित अन्य कई मरीज बुखार व उल्टी दस्त के पहुंचे। डाक्टर ने इलाज के बाद धूप से बचाव व पानी उबालकर पीने की सलाह दी। डाॅ. आरबी लाल ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने से लोग बीमार होते हैं। सावधानी ही लोगों को बीमार होने से बचा सकती है।


बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मां देवरती (65) को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गए। मां को लेकर एक क्लीनिक ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर क्लीनिक संचालक ने रेफर कर दिया। बताया कि चित्रकूट के जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed