फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amidst the rain, Shiva temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Chitrakoot News: बारिश के बीच हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Amidst the rain, Shiva temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'.
फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट ​स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते भक्त।
फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
विज्ञापन

फोटो न- 17 सीकेटीपी 13 सुंदरघाट पर मंदिर में रुद्राभिषेक करता भक्त। संवाद
फोटो न- 17 सीकेटीपी 11 पालेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
फोटो न- 17 सीकेटीपी 12 सोमनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
सावन के तीसरे सोमवार को रामघाट, पालेश्वर, सोमनाथ में भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही/पहाड़ी (चित्रकूट)। सावन के तीसरे सोमवार को बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। रामघाट के मतगजेंद्र नाथ, पहाड़ी के पालेश्वर नाथ, भरतकूप के सोमनाथ सहित अन्य मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु रामघाट स्थित मतगजेंद्र नाथ मंदिर पहुंचने लगे। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा। मंदिर के अंदर पहुंचकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। फूल, बेलपत्र, भांग, मिष्ठान और दही चढ़ाकर पूजा की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे के पालेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही। सगवारा गांव की रेखा तिवारी और अशोक गांव के महेंद्र कुमार ने बताया हम हर सोमवार जलाभिषेक करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के चर गांव में भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। मानिकपुर की हेमा सिंह और भौंरी की रानी देवी ने कहा सावन में यहां दर्शन करने से परिवार का कल्याण होता है।
भरतकूप के मड़फा पहाड़ स्थित शिव मंदिर में भरतकूप, बांदा और एमपी के सतना से भी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं मऊ क्षेत्र के ऋषियन आश्रम में भी भक्तों ने दर्शन किए।
----------
धर्मनगरी में कांवड़ियों की रही धूम
सावन मास के तीसरे सोमवार को धर्मनगरी में कांवड़ियों की धूम रही। दूर-दराज से भारी संख्या में कांवड़िये एक दिन पहले डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए धर्मनगरी पहुंचे और यहां पर भगवान मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed