फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amanpur defeated Itkhari

अमानपुर ने इटखरी को एकतरफा मुकाबले में हराया

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amanpur defeated Itkhari
चित्रकूट। मां कालिका देवी क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता में सोमवार को अमानपुर ने इटखरी की टीम को हरा दिया। अमानपुर के विजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट लिए। वह मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

शहर से सटे पुरवा तरौंहा गांव में प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व प्रधान रामकरन उर्फ बब्बू त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराई। अमानुुपर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी स्पोर्टिंग क्लब इटखरी की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 11 रन पर ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। पूरी टीम 10वें ओवर में मात्र 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मौके पर गौपाल मिश्रा, गौरव मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी,पवन मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राजोल मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, दशरथ, इब्रान हसन व शिवभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed