{"_id":"5f3ac17d8ebc3e3cac553c69","slug":"amaavasya-se-ek-din-pahale-snaan-kiya-parikrama-lagaee-chitrakutt-news-knp577303314","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या से एक दिन पहले स्नान किया, परिक्रमा लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या से एक दिन पहले स्नान किया, परिक्रमा लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकू ट/खोही। भाद्रपद (भदही )अमावस्या के एक दिन पहले हजारों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी पहुंच कर मंदाकिनी में स्नान किया। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। एमपी प्रशासन ने अमावस्या मेले को देखते हुए मंगलवार और बुधवार को लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं यूपी में प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। इस बार मंगलवार और बुधवार को अमावस्या का पर्व माना गया है। आचार्यों के अनुसार मंगलवार को स्नान का खास महत्व है।
भदही अमावस्या पर हर साल लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी में पुण्य कमाने आते हैं। मेला क्षेत्र में तीन दिन तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। इस बार कोरोना वायरस के कारण अमावस्या मेले को लेकर यूपी और एमपी प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। एमपी प्रशासन की तरफ से दो दिन का लॉकडाउन है। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए यूपी में बैरियर लगाए गए हैं। इससे हजारों श्रद्धालु अमावस्या के एक दिन पहले पहुंच गए। भरतकूप इलाके की ओर से हजारों लोग पैदल चित्रकूट आ रहे हैं। इन्होंने सोमवार को मंदाकिनी में स्नान किया। इसके बाद कामदगिरी प्रमुख द्वार के बाहर से दर्शन कर पूजा-पाठ किया। ज्यादातर श्रद्धालु पैदल पहुंचे हैं। जिले की सीमा अंतर्गत नया गांव थाने के एसडीओपी वीपी सिंह, नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने साधु संतों के साथ बैठक कर मंदिर बंद रखने की अपील की है।
बैठक में मुखरबिंद के पुजारी हरिश्चंद्र महाराज, रामायणी कुटी के महंत राम ह्दय दास, कामदगिरी प्रमुखद्वार के महंत मदन गोपाल दास आदि मौजूद रहे।