{"_id":"5e47f3c58ebc3ee5f45c6332","slug":"alleging-illegal-capture-of-a-retired-police-follower-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5447453120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पुलिस फॉलोवर पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम-एसपी को पीड़िता ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड पुलिस फॉलोवर पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम-एसपी को पीड़िता ने लिखा पत्र
विज्ञापन
चित्रकूट में पुलिस विभाग में फॉलोवर पद पर काम कर रिटायर्ड हुए एक स्थानीय पर महिला ने जबरन अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस ने शिकयत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की। अब आरोपी उसके परिवार को मोहल्ले से निकालने की धमकी दे रहा है। जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
सीतापुर के राघवपुरी मोहल्ला निवासी प्रेमवती पत्नी सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि उसके जेठ ने सेवानिवृत्त पुलिस फालोवर को अपने हिस्से की जमीन बेंच दी है। पीड़िता का मकान कच्चा बना है। बताया कि घर के पीछे बगिया के समीप खाली पड़ी भूमि पर जबरन दीवार बना दिया है। पुलिस विभाग मेें पहचान होने के कारण स्थानीय पुलिस चौकी में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस शिकायत के कारण पारिवारिक लोगों को आरोपी घर से निकालने की धमकी देते हैं। भय के कारण मोहल्ले में रहना मुश्किल है।
पीड़िता ने बताया कि पति मजदूरी करता है जो बाहर चले जाते हैं। घर में अकेला पाकर दबंग फ ॉलोवर के परिवार के लोग तरह-तरह के जुल्म ढाते हैं। घर छोड़ने को मजबूर करते हैं। पीड़िता ने सौंपे गए पत्र में मांग की है कि भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कराते हुए निजात दिलाया जाए। इस मामले में सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है। महिला की शिकायत की जांच जरूर कराई जाएगी।