फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   All day long unease, announcement of stuck city president

दिनभर ऊहापोह, अटकी नगर अध्यक्ष की घोषणा

Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
All day long unease, announcement of stuck city president
भारतीय जनता पार्टी के मंडल व नगर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को दिनभर सरगर्मी रही। निर्वाचन अधिकारी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी व मानिकपुर विधायक मौजूद रहे। दिनभर कश्मकश के बाद आखिर में आम सहमति नहीं बन सकी और सभी पदों के लिए कई आवेदन हुए।
विज्ञापन

कर्वी नगर के निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सेंगर व सह चुनाव अधिकारी महेश केशरवानी की मौजूदगी में निर्मलेंद्र पांडेय, पवन, बद्री, शैलू सोनी, शनि, श्याम गुप्ता, राजेंद्र अग्रहरि ने नगर अध्यक्ष के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

शिवरामपुर मंडल मे चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय व सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश बाला के समक्ष श्रवण पटेल, घनश्याम पटेल, अवधनारायण पांडेय, देवीदयाल पांडेय एवं भरतकूप मंडल मे चुनाव अधिकारी विवेकानंद गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ला की मौजूदगी में सच्चिदानंद गर्ग, लवलेश पांडेय ने मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चली बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी आम सहमति बनाने का भरपूर प्रयास करते रहे। इसमें कई तो मान गए है,ं लेकिन निर्विरोध कोई नहीं बन पाया।

आखिर में निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा कर दी कि क्षेत्रीय कार्यालय से अध्यक्ष पद की घोषणा होगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, राजेश जयसवाल, रामरतन प्रजापति, रणवीर सिंह, दिनेश पटेल,अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन, अनीता सिंह, ब्रजेंद्र शुक्ला, प्रमेंद्र सिंह, जवाहर सोनी आदि मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो कई में सहमति बनने के बाद नगर अध्यक्ष पद के लिए दो नाम क्षेत्रीय कार्यालय भेेजे गये हैं। जिसमें एक शंकर बाजार व दूसरे पुरानी बाजार निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed