फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ahankaari ka vinash hota hai

अहंकारी का विनाश करते हैं परमात्मा

Fri, 12 Feb 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ahankaari ka vinash hota hai
राजापुर। कस्बा सब्जी मंडी स्थित नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत व कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लोक कल्याण एवं कोरोना वायरस से निजात की प्रार्थना की गई। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीठ के कथावाचक संदीप शास्त्री ने कहाकि यमुना भगवान श्रीकृष्ण की 108 पटरानियों में से एक थीं। श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण बाल लीलाओं के सहित राक्षसों के संहार का वर्णन है।
इसके पूर्व आयोजक अजीत गुप्ता, शुभम सैनी, शिवम त्रिपाठी, लल्लू गुप्ता, सौरभ पांडेय, अमित गुप्ता सहित 108 कन्याओं, महिलाओं के साथ कलश यात्रा लेकर मां रवितनया कालिंदी के तट पर पहुंचकर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पूजा अर्चना की गई। कलश यात्रा कस्बे के नर-नारियों के साथ शंख, मृदंग आदि साज-बाज के साथ कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण कर कथा स्थल में पहुंचीं। इस मौके पर कैलाश चंद्र श्रीवास्तव, देवकी नंदन मोदनवाल, सविता मोदनवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

राजापुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के शिष्यों की एक टुकड़ी द्वारा जन जागरण के माध्यम से लगभग तिरहार क्षेत्र के एक दर्जन गाव में टोली बनाकर शाकाहारी रहने का घर-घर संदेश दे रहे हैं तथा भविष्य के संकेत की पुस्तक का भी वितरण किया तथा धर्म प्रचारक टोली के नायक घनश्याम शर्मा ने विश्व को ज्ञान एवं सत्य मार्ग ओर चलने की शिक्षा देने वाले संत गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर प्रचार का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed