फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Agricultural legislation beneficial for farmers: RK Patel

चित्रकूट: किसानों के लिए फायदेमंद कृषि कानून: आरके पटेल

Sun, 04 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agricultural legislation beneficial for farmers: RK Patel
मऊ में किसान गोष्ठी के दौरान ट्रैक्टर चलाकर किसानों को जानकारी देते सांसद आरके सिंह पटेल - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने को तत्पर भाजपा सरकार ने कृषि बिल को पास करके यह साबित कर दिया है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 2022 तक प्रत्येक किसान की आमदनी निश्चित रूप से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों के लिए फायदेमंद है। विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। रविवार को कस्बे में एक ट्रैक्टर एजेंसी परिसर में आयोजित गोष्ठी में सांसद ने कहा की कृषि कानून ऐसा कानून है, जिससे किसान अपनी उपज को देश के किसी भी कोने में बेच सकता है।
विज्ञापन

विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए है। इसका पूरा लाभ उन्हें मिलेगा। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ खर्चों को भी घटाने की आवश्यकता होती है। गोष्ठी में कई ग्राम प्रधानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के टेरिटरी मैनेजर संजय यादव, सीसीएम कामेश दुबे व समाजसेवी विवेक अग्रवाल ने किसानों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें कृषि उपज बढ़ाने के तरीके बताए। इस मौके पर सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, रवि त्रिपाठी व कुणाल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed