{"_id":"5fd502578ebc3e3c8c6ef322","slug":"agricultural-laws-are-promoting-the-capitalists-chitrakutt-news-knp5994124163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाले हैं कृषि कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाले हैं कृषि कानून
विज्ञापन
फोटो-2- चौपाल कार्यक्रम के बाद गांव में पैदल मार्च करते सपा नेता। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप/शिवरामपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में सपाइयों ने गांव-गांव चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा की। सदर ब्लॉक के चार गांवों में कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गोष्ठी कर कृषि कानूनों को पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाला बताया। कहा कि इससे किसान कमजोर होगा और मजदूर बनकर रह जाएगा।
शनिवार को पहरा, बरूई, भीखमपुर व सेहरा गांव के किसानों के साथ सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने चौपाल लगाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों व मजदूरों का शोषण कर मनमानी कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर सरकार तानाशाही कर रही है।
किसान, मजदूर व बेरोजगारों की बात करने वालों पर फर्जी मुकदमे लगवाकर उनकी जुबान बंद करने का प्रयास हो रहा है। सपाइयों का पुलिस के माध्यम से प्रदेश में उत्पीड़न कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि नए कृषि कानूनों से जमाखोरी व कालाबाजारी बढे़गी। किसानों को सिर्फ मजदूरी मिलेगी। भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। इसके बाद सपाइयों ने पैदल मार्च किया।
इस मौके पर महासचिव फराज खान, नरेंद्र यादव, साहब लाल द्विवेदी, गुलाब खां, सीताराम सिंह, आशुतोष अग्रहरि, सुभाष पटेल, रुद्रप्रताप यादव, संतोष, ओमप्रकाश, राजकिशोर, हरीश पटेल, चंदन कोटार्य, राजबहादुर, सालिकराम कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, निजाम सिद्दीकी व रशीद मौजूद रहे।