{"_id":"785bbf98bb1d50f789a27e77ffd46b17","slug":"after-sterilization-of-women-lying-on-the-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ बिस्तर वाले जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए कोई
विज्ञापन
जगह नहीं। अगर ऐसा न होता तो आज यह दृश्य देखने को न मिलता। जिला अस्पताल
में गुरुवार को नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। इससे उनके
परिजन खफा थे।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. पीडी चौधरी का कहना था कि यह गलत है और आगे से ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जिला अस्पताल में गुरुवार को 23 महिलाओं की नसबंदी की गई।
स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही यहां भी नजर आई। नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। ऐसे में तीमारदार जबर्दस्त रोष में रहे। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया पर कोई फायदा नहीं हुआ।
इस संबंध में जब सीएमएस डॉ. पीडी चौधरी से बात की गई तो उन्होंने इसे सरासर गलत बताया। कहा कि यह आशाओं और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और गलती है।
मेरी जानकारी में अस्पताल में बेड खाली थे और महिलाओं को इनमें ही लिटाना चाहिए था। वे पता करेंगे और आइंदा के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि आपरेशन के बाद महिलाओं को बेड पर ही लिटाया जाए।