{"_id":"671fdbc23b2a71e879034e74","slug":"after-a-quarrel-with-his-wife-he-hacked-his-crying-son-with-an-axe-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-110617-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पत्नी से विवाद के बाद रो रहे बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पत्नी से विवाद के बाद रो रहे बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सखौंहा के मजरा दुबारी में सोमवार को तड़के पति और पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान पांच साल का बेटा रोने लगा। इससे गुस्साए पिता ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। मां ने किसी तरह तीन अन्य बच्चों को घर से बाहर निकालकर बचाया। आरोपी ने खुद को घर में दबंदकर घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मजरा दुबारी गांव निवासी राजकुमार का सोमवार को तड़के करीब तीन बजे पत्नी शिवकुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर चारपाई पर सो रहा पांच साल का पुत्र सत्यम रोने लगा। इस पर गुस्साए राजकुमार ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। शिवकुमारी तीन अन्य बच्चों को लेकर किसी तरह वहां से भाग गई और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी राजकुमार ने खुद को कमरे में बंद कर घर में आग लगा दी। शोर सुनकर पहुंचे गांववासियों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि आरोपी राजकुमार पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।