फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Admit cards are being distributed for board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए बांटे जा रहे प्रवेश पत्र

Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Admit cards are being distributed for board exams
फोटो- 9- शहर के सीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र लेते छात्र - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होे रही हैं। इसके लिए सेंटरों से प्रवेश पत्र बांट जा रहे है। शिक्षा निर्देश ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यलयों में निर्देश भेजा है। प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटी होने पर उसे 25 फरवरी तक सुधरवा सकते है। इसके लिए वेबसाइट खोल दी गई है। हालांकि अभी तक जिले में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 36 सेंटर है। परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो इसके लिए परिषद की सचिव नीना श्रीवास्वत ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पत्र भेजकर निर्देश जारी किया है कि इस बार अंक-सह प्रमाण पत्र में परीक्षार्थियों का विवरण हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में होगा। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र गलत हो गए हैं, तो इसके लिए बोर्ड ने वेबसाइड संचालित की है। इसके माध्यम से 25 फरवरी तक ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षार्थी अपना विवरण जांच ले। माता-पिता समेत अपने नाम में यदि कोई गलती है, तो उसको सुधार लें। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। किसी के नाम बदलने और फोटो बदलने के लिए उसकी ऑरिजनल कॉपी ले जाएं। ऐसा न करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही, निर्देेश दिए है कि उत्तर पुस्तकाओं में अंकित क्रमांक में कटिंग या ओवर राइटिंग या व्हाइटनर का प्रयोग नहीं किया जाए। बंडल में किसी भी काफी में क्रमांक गडबड़ी है या हल्की प्रिटिंग है तो इसमें भी ओवर राइटिंग नहीं जा सकेगी। प्रश्न पत्र या कापियां केंद्रों को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed