फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Administration raids Yamuna over illegal fishing; nets seized.

Chitrakoot News: यमुना में अवैध मछली के शिकार पर प्रशासन का छापा, जाल जब्त

Sat, 13 Jun 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 13 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Administration raids Yamuna over illegal fishing; nets seized.
मऊ (चित्रकूट)। यमुना नदी में अवैध मछली शिकार की शिकायतों पर प्रशासन ने शुक्रवार को छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध जाल जब्त किए गए, जबकि शिकारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन




यह कार्रवाई मत्स्य शिकारमाही प्रतिबंध अवधि के दौरान हुई। उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन के नेतृत्व में एक टीम घाट बरवार पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार, मत्स्य निरीक्षक शेषनाथ और हल्का निरीक्षक किरण सिंह शामिल थे। अधिकारियों को देखकर अवैध शिकार में लगे लोग जाल छोड़कर भाग गए। जब्त किए गए जालों को मत्स्य विभाग कार्यालय में जमा कराया गया है। 1 जून से 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। राम ऋषि रमन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed