फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Administration accepted, alternative route will not be made

परिक्रमा मार्ग पर साधूसंतों का धरना, प्रशासन ने मानी मांग

Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration accepted, alternative route will not be made
कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर धरने पर बैठे साधूसंतों को समझातीं एसडीएम व पुलिसटीम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कामदगिरी पर्वत के रास्ते से एक वैकल्पिक मार्ग बनाने का साधु-संतों ने विरोध किया। प्रशासन ने साधु-संतों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग न बनाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के लिए सफाई अभियान बंद नहीं किया है।
विज्ञापन

कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के भरतमिलाप मंदिर के पास जलेबी वाली गली के पास भीड़ अनियंत्रित होती है। ऐसे में पहले से प्रशासन ने वहां से एक मार्ग खोही की ओर बनाया है अब इस स्थान से ही कामदगिरी पर्वत के निचले हिस्से की ओर से लगभग 600 मीटर का मार्ग बनाने के लिए प्रशासन ने साफ-सफाई प्रशासन ने शुरू कराई थी। मंगलवार की सुबह से ही कई संत महंत सनकादिक महराज, रामजीदास, बालक दास, रामबलिदास, तुलसीदास, कथा वाचक संत नवलेश दीक्षित, कथा वाचक बृजेंद्र शास्त्री के साथ कई हिंदु संगठन के पदाधिकारियों ने भरतमिलाप के पास ही धरने पर बैठ गए। सभी ने इस वैकल्पिक मार्ग को बनवाने का विरोध किया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सदर एसडीएम पूजा यादव सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे। साधु-संतों से कहा कि किसी नये मार्ग को नहीं बनाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद साधु-संतों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed