{"_id":"68029cfe22355072740e0424","slug":"accused-of-trying-to-kill-daughters-in-law-by-setting-them-on-fire-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115059-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आग लगाकर बहुओं को मारने की कोशिश का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आग लगाकर बहुओं को मारने की कोशिश का लगाया आरोप
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस चौकी सीतापुर के ग्राम खोही के एक घर में आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी, उसमे दो बहूएं सो रहीं थीं। जानकारी होते ही परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आग लगाकर बहुओं को जलाकर मारने का प्रयास किया है लेकिन वह बच गईं।
खोही निवासी भवानीदीन ने अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी को पत्र देकर बताया कि बुधवार की रात वह तथा परिवार के लोग सो रहे थे। रात लगभग एक बजे बहू के कमरे में आग लगी। जब नींद खुली तो घर से आग की लपटें देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई। गृहस्वामी ने बताया कि आधा घर जल गया। घर गृहस्थी जलकर राख हो गई लेकिन कमरे में सो रहीं दोनों बहुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आरोप लगाया कि घर में अज्ञात लोगों ने आग लगाकर बहुओं को जान से मारने की प्रयास किया है। एक बहू गर्भवती भी है।
इस मामले में अपरएसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। खोही चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस टीम शुक्रवार की शाम को गांव गई थी। कई जगह पूछताछ व जांच के बाद प्रथम दृष्टया पता चला कि आग अज्ञात कारण के चलते लगी थी। आग लगने के कारण या लगाने वाले के बारे में पता नहीं चला है।