{"_id":"79b75b1a3416bf3c80578fe3a572d278","slug":"accused-arrest-in-case-of-hotel-worker-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक का हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर में न्यू बाबा ढाबा संचालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से आलाकत्ल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी पवन कुमार ने बताया कि गत 27 मार्च को ढाबे में हुए विवाद में कुलदीप सिंह उर्फ भाटा पुत्र स्व. शिवकरण सिंह निवासी खोंपा ने ढाबा मालिक मनोज कुमार पांडे पुत्र उमाशंकर पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मनोज उर्फ मट्टू के पिता ने राजापुर थाने में नामजद मामला दर्ज कराया था। बताया कि छह अप्रैल की रात राजापुर थाना प्रभारी आरके मिश्र गश्त पर थे।
उन्होंने कुसैली मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में कुलदीप सिंह को पकड़ लिया। इसके पास से डीबीबीएल गन भी बरामद की गई। बंदूक उसके बड़े भाई की है। एसपी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने कुछ अन्य लोगों के साथ 30 सितंबर 2011 को सूरजभान सिंह की भी हत्या की थी। वह छह अक्तूबर 2011 को गिरफ्तार किया गया था और 21 नवंबर को जमानत पर बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ राजापुर थाने में दस मामले दर्ज हैं। बताया कि आरोपी की पूर्व के अपराधों में जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन