{"_id":"6168796aac3042229f0b58a6","slug":"accidant-chitrakoot-news-knp658341225","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप थाने की सीमा फतेहगंज के पास मिरिया पुरवा में बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, 10 दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल रेलवे गेटमैन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंशडढ़वा मानपुर निवासी विजय यादव (22) मजदूरी करता था। बुधवार की शाम वह बाइक से फतेहगंज से घर जा रहा था। मिरियापुर गांव के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी भरतकूप दुर्गेश कुमार ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
उधर, मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव के रेलवे गेटमैन शंकरलाल (45) तीन अक्तूबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे गुरौला फाटक से घर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था। गुरुवार को सुबह इलाज के दौरान मौत उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।