फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   AB vajpei 's birthday broom caused by BJP members

अटल के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने लगाई झाड़ू

Thu, 25 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 25 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
AB vajpei 's birthday broom caused by BJP members

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर

विज्ञापन
भाजपाइयों ने कर्वी रेलवे स्टेशन से पार्टी कार्यालय तक सफाई की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी हुई। बाद में जिला अस्पताल में फल बांटा।

भीषण ठंड में भी भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर झाड़ू लगाई। इसके बाद पार्टी कार्यालय में हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण की गोपनीयता से विश्व को चकित कर दिया था।

उन्होंने अटल जी की कविता ‘काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं’  से उनके दीर्घायु होने की कामना की। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अटल जी और मालवीय जी को भारत रत्न देने पर सरकार का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मालवीय जी के शिक्षा में योगदान को याद किया। रवि प्रकाश त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।

रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, काशी प्रसाद करवरिया, चंद्र प्रकाश खरे, हेमंत प्रताप सिंह, रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, आनंद सिंह, हबीब खान, अभिषेक मिश्र, शिवाकांत पांडे ने भी अटल जी की दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता अर्जुन शुक्ला ने अपने क्षेत्र रामनगर में लोगों को मिठाई बांटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया।

उधर, राजीव तिवारी युवा मंच के तत्वाधान में दृष्टि संस्थान में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया। इस मौके पर शंकरलाल गुप्ता, राजीव तिवारी, बलिशंकर तिवारी, श्रीनारायण, रमेश भूषण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed