{"_id":"60e494b98ebc3e9e93194a9c","slug":"aap-demonstrated-against-scam-inflation-chitrakoot-news-knp638676664","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले, मंहगाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले, मंहगाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 13- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आप पदाधिकारी। संवाद
घोटाले, महंगाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटालेबाजी, बढ़ती महंगाई आदि को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यपाल संबोधित सदर एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की दो लहरों में जनता काफी प्रभावित हुई है। लाखों लोगों ने अपनों को खोया है। आक्सीजन, बेड व इलाज के लिए हर इंसाफ खौफनाक अनुभव से गुजरा है। आरोप लगाया कि सरकारी अव्यवस्था व असंवेदनशीलता भी खुलकर सामने आई है। वेंटीलेटर खरीद समेत ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों की सीबीआई जांच हो। कोरोना महामारी से निपटने के लिए विशेषज्ञों, ईमानदार अधिकारियों की उच्च स्तरीय टीम गठित करें। ऐसे न होने पर प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर श्यामबाबू त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव, रामशरण यादव, नर्बदा प्रसाद, सुमन विश्वकर्मा, सुषमा देवी, कृष्ण गोपाल, मोहनलाल कुशवाहा, दिलीप सिंह पटेल, कुबेर प्रसाद, रामनारायण निषाद, सुरेश कुमार, रामविलास, शिव प्रसाद, अनिल शुक्ला, संतोष रैकवार आदि मौजूद रहे।