{"_id":"68a8c6e2e472fb259b05597c","slug":"a-young-man-died-after-getting-hit-by-a-train-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119599-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरो पागा के पास गुरुवार की रात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि घर से काम खोजने गया।
बनकट में पावर हाउस के सामने रहने वाले राजा विश्वकर्मा ने बताया कि छोटा भाई योगेश कुमार (19) बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे घर से शहर में काम खोजने की बात कहकर निकला था। एक घंटे तक नहीं लौटा तो आसपास जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं चला। करीब नौ बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंचे। देखा तो शव भाई योगेश का था।
बताया कि मानिकपुर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से भाई ने कटकर जान दी है। उसके दो भाई राजा व नीरज, दो बहन अर्चना व वंदना हैं। वह और भाई मिलकर चाय समोसा की दुकान चलाते हैं। वहीं मोहल्लेवासियों में चर्चा है कि युवक का घर में विवाद हुआ था। इस कारण ट्रेन से कटकर जान दी है। (संवाद)