{"_id":"678e9752483731dd51021199","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-he-could-not-marry-his-girlfriend-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112592-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। प्रेमिका से शादी न होने से नाराज होकर युवक ने रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी खुर्द का है।
गढ़ी खुर्द निवासी मानस कुमार ने बताया कि भाई हिमांशु (19) का गांव की ही स्वजातीय युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार वाद विवाद भी हुआ था। रविवार को भी दोनों पक्ष के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन लड़की की मां ने शादी से मना कर दिया था। इससे आहत भाई हिमांशु ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से गमछे से फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे तो अंदर से कमरा बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर घुसे हिमांशु फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।