फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A teenager troubled by illness committed suicide

Chitrakoot News: बीमारी से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी

Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A teenager troubled by illness committed suicide
रोते-बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कनकोटा में किशोरी ने सोमवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। परिजनों के अनुसार बीमारी से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है। कनकोटा निवासी साहेब ने बताया कि भतीजी रेशमा (14) रविवार की रात 10 बजे खाना खाकर सो गई थी। उसके बाद वह खेत चले गए थे। सुबह 10 बजे खेत से घर लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं। पड़ोसी के घर से अंदर गया तो देखा कि भतीजी फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। किशोरी के पिता प्रवीण प्रयागराज में रहकर बालू घाट पर मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह नहीं थे। रेशमा अकेली बहन थी।
विज्ञापन

साहेब ने बताया कि दो साल से वह सिर दर्द व कभी पेटदर्द से परेशान थी। इसी के चलते उसकी पढ़ाई भी बंद हो गई थी। उसकी लगातार दवा चलती थी। आशंका है कि इसी बीमारी से तंग आकर उसने फंदा लगाया होगा। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर खुदकुशी की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बीमार रहने की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed