{"_id":"67266b44c383feffed07903a","slug":"a-student-taking-bath-with-his-friends-drowned-in-a-pond-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110718-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: साथियों के साथ नहा रहा छात्र तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: साथियों के साथ नहा रहा छात्र तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के कलवारा गांव में तीन दोस्त तालाब में नहा रहे थे। इसी बीच एक दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। घबराए दोस्तों ने दौड़कर घर मेंं जानकारी दी। परिजनों ने तालाब से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
भौंरी के कलवारा गांव निवासी शिवसहाय ने बताया कि भतीजा सुशील कुमार (12) कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार को वह भाई रजनीश व पड़ोसी दोस्त रोहित के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय सुशील कुछ आगे निकला और डूबने लगा। यह देखकर भाई रजनीश ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल। दोनों दौड़कर घर पहुंचे और जानकारी दी।
आनन-फानन परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और कुछ देर में ही सुशील को तालाब से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। इस घटना के बाद मां व अन्य भाइयों को रो रोकर बुरा हाल है।