फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A report will be filed against 37 unfit school vehicles

Chitrakoot News: 37 अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A report will be filed against 37 unfit school vehicles
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने विद्यालय के 37 अनफिट वाहनों की जांच कर परमिट निरस्त करने एवं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भी मुकदमा लिखाने के निर्देश दिए हैं। घटना बाहुल्य मार्ग पर टेबल टाक ब्रेकर व टी जंक्शन पर सायनेज लगवाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद में सबसे अधिक दुर्घटना वाले 14 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं। जिनमें 12 एनएच के हैं। कहा कि दुर्घटना होने पर लापरवाही मिलने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अधिक डिवाइडर तो नहीं बनाया जा सकता लेकिन कुछ प्रमुख जगह एवं माइनर रोड पर लगवाएं, साथ ही मऊ में टेबल टाक ब्रेकर बनवाएं एवं जहां पर टी जंक्शन है वहां सायनेज लगवाएं। ब्लैक स्पॉट काली घाटी पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि पोर्टेबल बैरियर / रंबल लगाए। जिससे स्पीड कम हो सके। डीएम ने विद्यालयों के वाहन चालकों के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड लेकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। ई रिक्शा चलाने वाले लगभग 10 प्रतिशत नाबालिग बच्चे होते हैं, उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ अभियान चलाकर ई रिक्शा जब्त करते हुए मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन में जो भी बिना हेलमेट के लोग आते हैं, उनका चालान करे। यातायात निरीक्षक को कहा कि धनुष चौराहे पर साउंड लगाकर लोगों को नियमों की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed